अगर आप एक ऐसे बाइक की तलाश में हैं जो रेट्रो लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस दे और बजट के अंदर फिट हो जाए, तो Yamaha आपके लिए लेकर आ रही है एक खास तोहफा – Yamaha XSR 155. Yamaha की यह अपकमिंग बाइक न केवल अपने क्लासिक डिजाइन से लोगों का ध्यान खींचेगी, बल्कि अपने शानदार फीचर्स और दमदार इंजन से युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार है। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Yamaha XSR 155 पावर और परफॉर्मेंस
Yamaha XSR 155 को कंपनी ने एक 155cc सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस किया है, जो लगभग 19.3 बीएचपी की पावर जेनरेट कर सकता है। यह वही इंजन है जो Yamaha R15 V4 में इस्तेमाल होता है, यानी राइडिंग एक्सपीरियंस का पूरा भरोसा। शहर के ट्रैफिक से लेकर हाइवे की लंबी राइड तक ये बाइक हर रास्ते पर अपना जलवा बिखेरेगी।
Yamaha XSR 155 माइलेज
कंपनी की माने तो Yamaha XSR 155 एक लीटर पेट्रोल में करीब 100 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम हो सकती है। इस सेगमेंट में यह आंकड़ा बेहद खास माना जा सकता है, खासतौर पर तब जब पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हों।
Yamaha XSR 155 डिजाइन
Yamaha XSR 155 को इसका रेट्रो लुक बाकी बाइक्स से अलग बनाता है। इसका गोल हेडलाइट, क्रोम फिनिश और विंटेज टच डिजाइन आपको पुराने जमाने की क्लासिक बाइक की याद दिला देगा। साथ ही इसकी फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी भी प्रीमियम लेवल की है, जो पहली नजर में ही दिल जीत सकती है।
Yamaha XSR 155 कीमत
Yamaha XSR 155 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.75 लाख हो सकती है, जो इस रेंज में एक बेहतरीन डील मानी जा सकती है। यानी जो लोग स्टाइल, परफॉर्मेंस और माइलेज का कॉम्बिनेशन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह बाइक एक परफेक्ट पैकेज साबित हो सकती है।