महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए बेंगलुरु में रविवार को आयोजित मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस नीलामी में पांच फ्रेंचाइजियों ने 19 खिलाड़ियों पर कुल 9.05 करोड़ रुपये खर्च किए। गुजरात जायंट्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई और 4 करोड़ रुपये की खरीदारी की। नीलामी के बाद सभी फ्रेंचाइजियों के पास अब 18-18 खिलाड़ी हैं।
सिमरन शेख की चमकी किस्मत
नीलामी में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रह चुकीं सिमरन शेख सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सिमरन को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा, डिएंड्रा डॉटिन (1.70 करोड़), जी कमालिनी (1.60 करोड़) और प्रेमा रावत (1.20 करोड़) भी करोड़पति खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहीं।
यूपी वॉरियर्स के पर्स में बची सबसे ज्यादा रकम
नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4-4 खिलाड़ी खरीदे, जबकि यूपी वॉरियर्स ने 3 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा। इसके बावजूद, यूपी वॉरियर्स के पर्स में सबसे ज्यादा 3.4 करोड़ रुपये बचे हैं।
यह भी पढ़ें: इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 में दो भारतीय
फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी
- यूपी वॉरियर्स: 3
- मुंबई इंडियंस: 4
- दिल्ली कैपिटल्स: 4
- गुजरात जायंट्स: 4
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 4
किस फ्रेंचाइजी ने कितने पैसे खर्च किए
- यूपी वॉरियर्स: 50 लाख
- मुंबई इंडियंस: 2.20 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स: 85 लाख
- गुजरात जायंट्स: 4 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.5 करोड़
फ्रेंचाइजियों के पास बची रकम
- यूपी वॉरियर्स: 3.4 करोड़
- मुंबई इंडियंस: 45 लाख
- दिल्ली कैपिटल्स: 1.65 करोड़
- गुजरात जायंट्स: 40 लाख
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.75 करोड़
सबसे महंगी खिलाड़ी
- सिमरन शेख: 1.90 करोड़
- डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
- जी कमालिनी: 1.60 करोड़
- प्रेमा रावत: 1.20 करोड़