Vivo X200 FE हुआ पेश, 6500mAh बैटरी, 12GB RAM और टेलीफोटो कैमरे के साथ

By Muazzam

Published On:

Follow Us
Vivo X200 FE, Vivo X200 FE Camera, Vivo X200 features, Vivo X200 price, Vivo X200 FE camera, Vivo X200 FE specifications, Vivo new launch 2025,Vivo X200 FE design, Vivo X200 FE display, Vivo X200 FE price, Vivo X200 FE battery, Vivo X200 FE charging,

टेक की दुनिया में एक बार फिर Vivo ने अपना जलवा दिखाया है। कंपनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ एक फोन नहीं बल्कि एक कैमरा पॉवरहाउस बनकर आया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका 50MP Front Camera, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के अनुभव को प्रो लेवल पर ले जाता है। वहीं रियर साइड पर भी ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का सुपर टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिससे प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसा अनुभव मिलता है।

Vivo X200 FE कैमरे

Vivo X200 FE का रियर कैमरा सिर्फ नंबर्स का खेल नहीं है, बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी का जबरदस्त मेल है। इस फोन में f/1.88 अपर्चर वाला 50MP मेन कैमरा Carl Zeiss और Sony IMX921 लेंस के साथ दिया गया है, जो हर फोटो में डीटेल्स का कमाल दिखाता है। इसके साथ f/2.65 वाला 50MP super telephoto और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP ultra-wide-angle कैमरा भी मिलता है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो f/2.0 अपर्चर पर काम करता हुआ 50MP कैमरा वीडियो कॉलिंग को एक नया स्तर देता है।

Vivo X200 FE डिस्प्ले

Vivo X200 FE में 6.31 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। पंच-होल डिज़ाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर इसे एक प्रीमियम टच देते हैं। 460ppi डेंसिटी वाला यह डिस्प्ले हर फ्रेम में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

Vivo X200 FE परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek का नया Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.4GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड के साथ आता है। 4nm फैब्रिकेशन पर बना यह प्रोसेसर स्मार्टफोन को स्मूथ और पावरफुल बनाता है, खासकर गेमिंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए। Android 15 और Funtouch OS 15 की जोड़ी इसे और भी रिच यूज़र एक्सपीरियंस देती है।

Vivo X200 FE रैम

Vivo X200 FE में 12GB RAM दी गई है, लेकिन यहां खास बात है इसका वर्चुअल रैम सपोर्ट, जो इसे कुल 24GB RAM की ताकत देता है। साथ में मिलता है 512GB UFS 3.1 स्टोरेज, जिससे फोन कभी स्लो महसूस नहीं होता। चाहे भारी गेम हो या मल्टीपल ऐप्स – सब कुछ चलता है स्मूद।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X200 FE में दी गई है 6,500mAh की दमदार बैटरी, जो एक बार चार्ज होकर दिनभर साथ निभाती है। खास बात ये कि इसमें 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन मिनटों में फुल चार्ज हो जाता है।

कलर ऑप्शन और कीमत

यह स्मार्टफोन Black, Pink, Yellow और Blue जैसे शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसकी जानकारी साझा करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment