अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और फ्यूल-एफिशिएंट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Toyota Urban Cruiser Hyryder आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। खास बात यह है कि इसे खरीदने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी। कियोंकि अब आप इसे मात्र ₹20,300 की आसान EMI पर अपने घर ला सकते हैं।
डिज़ाइन और फीचर्स
Toyota Urban Cruiser Hyryder का स्पोर्टी और प्रीमियम लुक इसे अन्य गाड़ी से अलग बनाता है। इसकी डुअल-टोन कलर स्कीम और क्रोम फिनिश ग्रिल इसे स्टाइलिश लुक देते हैं। SUV में स्प्लिट LED DRLs, LED हेडलैम्प्स और आकर्षक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो, इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और 360-डिग्री कैमरा इसे और भी खास बनाते हैं।
- Top 5 Budget Electric Cars under 15 Lakh in India: 421Km तक की रेंज, 366 लीटर का बूट स्पेस और कीमत 15 लाख रुपये से कम
- सिर्फ ₹60,000 में आएगा 120Km रेंज वाला Dynamo Electric Scooter, मिलेंगे स्मार्ट डिजिटल मीटर और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स
Toyota Hyryder में 6 एयरबैग्स, हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह एक सेफ SUV बन जाती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Toyota Urban Cruiser Hyryder तीन पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है:
पेट्रोल इंजन: 1.5-लीटर K15C इंजन, जो 102 bhp पावर और 136.8 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है ।
CNG इंजन: 1.5-लीटर K15C इंजन, जो 87 bhp पावर और 121.5 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज 26.6 km/kg है। इस वेरिएंट के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
हाइब्रिड इंजन: 1.5-लीटर TNGA इंजन, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर भी दिया गया है। इसका कंबाइंड पावर आउटपुट 115.56 PS और माइलेज 27.97 kmpl है। जबकि इस का इंजन 91 bhp की पावर और 122 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कीमत और EMI प्लान
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.14 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है। लेकिन अगर आपके पास एक बार में इतने पैसे नहीं हैं, तो भी आप इस कार को आसानी से EMI पर खरीद सकते हैं। फाइनेंस ऑप्शन नीचे दिए गए हैं।
वेरिएंट | कीमत (₹ लाख) | डाउनपेमेंट (₹ लाख) | EMI (₹) |
---|---|---|---|
Hyryder E | 11.14 | 1.11 | 20,300 |
Hyryder S | 12.81 | 1.28 | 23,400 |
Hyryder S CNG | 13.71 | 1.37 | 25,000 |
Hyryder S AT | 14.01 | 1.40 | 25,500 |
Hyryder G | 14.49 | 1.44 | 26,400 |
Hyryder G CNG | 15.59 | 1.55 | 28,400 |
Hyryder G AT | 15.69 | 1.56 | 28,600 |
Hyryder V | 16.04 | 1.60 | 29,200 |
Hyryder S हाइब्रिड | 16.66 | 1.66 | 30,300 |
Hyryder V AT | 17.24 | 1.72 | 31,400 |
Hyryder V AWD | 17.54 | 1.75 | 31,900 |
Hyryder G हाइब्रिड | 18.69 | 1.86 | 34,000 |
Hyryder V हाइब्रिड | 19.99 | 1.99 | 36,400 |