भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है और हर ऑटो कंपनी इस रेस में आगे निकलने की कोशिश में है। इसी कड़ी में Tata Motors ने एक बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर Tata Nano EV को भारतीय बाजार में लेकर आई है। यह वही नैनो है जो कभी देश की सबसे सस्ती कार मानी जाती थी, अब नए अवतार में यह इलेक्ट्रिक बनकर फिर से चर्चा में है।
Tata Nano EV को खासतौर पर मिडल क्लास और बजट-फ्रेंडली ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका लुक कॉम्पैक्ट है, लेकिन इसमें दी गई टेक्नोलॉजी और रेंज किसी भी मिड-सेगमेंट EV को टक्कर देने की ताकत रखती है। जो लोग पहली बार इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
बैटरी और रेंज: एक चार्ज में दौड़ेगी 200KM तक
बताया जा रहा की Tata Nano EV में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 20 से 25kWh की लिथियम-आयन बैटरी से पावर लेती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 150 से 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80–100 किमी/घंटा तक हो सकती है।
स्मार्ट और प्रीमियम फीचर्स
Nano EV को एक प्रैक्टिकल अर्बन कार के तौर पर डेवलप किया गया है, लेकिन इसमें कई स्मार्ट और प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं।
- 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- रियर पार्किंग कैमरा
- पावर विंडो
- ड्यूल एयरबैग्स
- एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- Tata Nano EV कीमत
बस इतनी है कीमत
Tata Nano EV भारतीय मार्केट में जल्द ही उपलब्ध होने जा रही है। Tata Motors ने इसकी कीमत को काफी किफायती रखा गया है ताकि यह अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंच सके। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.5 लाख बताई जा रही है। जो इसे देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर बनाती है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ऑटो वेबसाइट्स और अफवाहों पर आधारित है। Tata Nano EV के फीचर्स, रेंज और कीमत में बदलाव संभव है।