OnePlus Nord 5 भारत में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 6800mAh बैटरी के साथ मिलेगी 12GB रैम

By Muazzam

Published On:

Follow Us
OnePlus Nord 5, OnePlus Nord 5 Price, OnePlus Nord 5 Specifications, OnePlus Nord 5 Features, OnePlus Nord 5 Sale Date, OnePlus Nord 5 Offers, OnePlus Latest Phone 2025, Tech News in Hindi, वनप्लस नॉर्ड 5,

वनप्लस ने एक बार फिर मिड-रेंज मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने भारत में OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च किए हैं, लेकिन जो फोन सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है, वो है OnePlus Nord 5। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है, लेकिन कीमत को मिड-सेगमेंट में ही रखा है। आइए जानते हैं इस पावरफुल स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

OnePlus Nord 5 की भारत में कीमत

  • वनप्लस नोर्ड 5 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹31,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹34,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹37,999

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन 9 जुलाई यानी आज से Marble Sands, Phantom Grey और Dry Ice कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

दमदार डिस्प्ले और डिज़ाइन

OnePlus Nord 5 में 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस

यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से लैस है जो 4nm तकनीक पर बना है। यह प्रोसेसर 3.0GHz क्लॉक स्पीड तक रन करता है और 91mobiles की टेस्टिंग में इसने 14,81,616 AnTuTu स्कोर हासिल किया है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 735 GPU दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग को स्मूद बनाता है।

RAM और स्टोरेज

फोन को 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही वर्चुअल RAM फीचर से 8GB वाले वेरिएंट को 16GB और 12GB वाले को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का उपयोग हुआ है जो इसे और भी तेज बनाता है।

कैमरा

OnePlus Nord 5 के कैमरा सेक्शन की बात करें तो यह 50MP Sony LYT-700 OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP ultra-wide लेंस के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP ISOCELL JN5 फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो लो-लाइट में भी शानदार फोटो क्लिक करने में सक्षम है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर के लिए इसमें दी गई है 6,800mAh की बड़ी बैटरी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 49 मिनट में 20% से 100% चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

खास फीचर्स

OnePlus Nord 5 एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित बनाया गया है। इसमें Adreno Frame Motion Engine 2.0 और 7,330mm² वैपर चैंबर के साथ स्मूद और कूल गेमिंग का अनुभव मिलता है।

Aqua Touch 2.0 फीचर गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स देता है। फोन में AI बटन, Google Gemini, Circle to Search और O+Connect जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह 11 5G बैंड, Bluetooth 5.4, WiFi 6, NFC और Infrared जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment