देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी दो लोकप्रिय SUVs – Bolero और Bolero Neo के नए Bold Edition को चुपचाप भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Bold Edition में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा दमदार लुक देते हैं। हालाकिं नए Bold Edition में कंपनी ने कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। आइए जानते हैं Bolero और Bolero Neo के नए Bold Edition के नए अपडेट और कीमत के बारे में…
Mahindra Bolero Bold Edition
महिंद्रा बोलेरो के Bold एडिशन में बाहर की तरफ कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। इसमें हेडलाइट्स के ऊपर डार्क क्रोम फिनिश, नया फ्रंट बंपर, ब्लैक-आउट फॉग लाइट सराउंड, डोर हैंडल, और रियर फेंडर पर ‘वेंटिलेटर’ डिजाइन दिया गया है। इसके साथ Bold एडिशन का स्पेशल बैज भी जोड़ा गया है।
इंटीरियर में ब्लैक फिनिश वाली नई सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें बेज हाइलाइट्स हैं। साथ ही इसमें नए डोर सिल प्लेट्स और फ्लोर मैट्स भी शामिल हैं।
इंजन की बात करें तो इसमें वही 76hp वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। तीनों वैरिएंट्स – B4, B6 और B6(O) में यह एडिशन उपलब्ध है।
- अब Bullet नहीं, KTM की ये 200KM रेंज वाली Electric Cycle बना रही युवाओं को दीवाना! सिर्फ ₹3,000 EMI में खरीदें
- 150Km की रेंज और स्टाइलिश लुक्स में आया VLF का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने क्या हैं खास ?
Bolero Bold Edition की एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंट | कीमत |
---|---|
B4 | ₹10.02 लाख |
B6 | ₹10.21 लाख |
B6(O) | ₹11.14 लाख |
एक्सेसरी पैक की कीमत: ₹20,500
Mahindra Bolero Neo Bold Edition
Bolero Neo Bold Edition में एक्सटीरियर को और ज्यादा मॉडर्न टच दिया गया है। इसमें हेडलाइट्स के ऊपर, डोर हैंडल और नोज पर डार्क क्रोम एलिमेंट्स, ब्लैक रूफ रेल्स, फॉग लाइट सराउंड्स, और व्हील आर्च क्लैडिंग शामिल हैं।
केबिन में नया ब्लैक अपहोल्स्ट्री, नेक कुशन, और फ्लोर मैट्स जोड़े गए हैं। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि इस एडिशन में रियर कैमरा भी शामिल किया गया है, जो स्टैंडर्ड वर्जन में नहीं मिलता।
यह SUV 100hp पावर वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है, और यह टॉप रेंज के N10 और N10(O) वेरिएंट्स पर आधारित है।
Bolero Neo Bold Edition की एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंट | कीमत |
---|---|
N10 | ₹11.90 लाख |
N10(O) | ₹12.58 लाख |
एक्सेसरी पैक की कीमत: ₹40,000