कम बजट Mahindra ने लॉन्च किया 682 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, प्रीमियम लुक्स और हाईटेक फीचर्स के साथ

By Muazzam

Published On:

Follow Us
Mahindra BE 6, Mahindra BE 6 2025, Mahindra BE 6 price, Mahindra BE 6 variants, Mahindra BE 6 features, Mahindra BE 6 battery Mahindra BE 6 range, Mahindra BE 6 top model, Mahindra BE 6 charging, Mahindra BE 6 on road price, Mahindra BE 6 SUV design, Mahindra BE 6 driving modes, Mahindra BE 6 safety features, Mahindra BE 6 boot space

अगर आप उन लोगों में से हैं जो इलेक्ट्रिक कार में स्टाइल, पॉवर और टेक्नोलॉजी – सब कुछ एक साथ चाहते हैं, तो अब इंतजार खत्म हुआ। महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित और दमदार इलेक्ट्रिक SUV BE 6 को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ 682 Km की जबरदस्त रेंज देती है, बल्कि लुक्स और फीचर्स में भी किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। सबसे खास बात – इतनी एडवांस SUV होने के बावजूद इसकी कीमत बेहद किफायती रखी गई है, जो इसे इस सेगमेंट का गेमचेंजर बना सकती है।

दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस

महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BE.06 को शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ बाजार में उतारा है। यह कार दो बैटरी पैक विकल्पों – 59kWh और 79kWh – में उपलब्ध है। छोटा बैटरी पैक 535 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर करीब 682 किलोमीटर तक चल सकता है।

पॉवर और टॉर्क जो आपको देगा रेसिंग का मजा

BE 6 में मिलने वाला पावर भी काफी इंप्रेसिव है – 59kWh वर्जन में यह SUV 231 PS की ताकत देती है, जबकि 79kWh मॉडल में 286 PS तक की पावर मिलती है। दोनों ही वर्जन में 380Nm का टॉर्क मिलता है, जो इसे तेज़ रफ्तार और बेहतरीन एक्सीलरेशन देता है।

सुपरफास्ट चार्जिंग और स्मार्ट ड्राइविंग मोड्स

इस SUV में रियर-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है और 175kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जिससे महज़ 20 मिनट में 20% से 80% तक बैटरी चार्ज की जा सकती है।

ड्राइविंग के लिए इसमें तीन मोड दिए गए हैं – रेंज, एवरीडे और रेस, जिससे यूज़र्स अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकते हैं।

सेफ्टी और डिजाइन में भी No Compromise

सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है – कार में 6 एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

कूप-स्टाइल SUV डिज़ाइन के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। इसमें 455 लीटर का बूट स्पेस और 207mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो इसे रोज़ाना की ड्राइविंग के साथ-साथ लॉन्ग ट्रिप्स के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

 Mahindra BE 6 की कीमतें – वेरिएंट वाइज लिस्ट

नई दिल्ली में BE.06 के सभी वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमतें इस प्रकार हैं:

वेरिएंट             ऑन-रोड कीमत
BE 6 Pack One            ₹19.87 लाख
BE 6 Pack One Upper            ₹21.55 लाख
BE 6 Pack Two            ₹23.01 लाख
BE 6 Pack Three Select            ₹25.73 लाख
BE 6 Pack Three             ₹28.43 लाख

किनसे होगा मुकाबला?

महिंद्रा BE 6 का मुकाबला सीधे तौर पर Tata Curvv EV और Mahindra XUV.e9 से है। जहां टाटा कर्व ईवी की कीमत नई दिल्ली में ₹17.49 लाख से शुरू होती है, वहीं XUV.e9 ₹21.90 लाख की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है।

क्या Mahindra BE 6 है आपके लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक SUV?

अगर आप एक स्टाइलिश, लंबी रेंज वाली और फ्यूचर-रेडी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Mahindra BE 6 आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। टेस्ट ड्राइव के लिए अपने नजदीकी महिंद्रा शोरूम ज़रूर विजिट करें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment