रफ्तार का नया राजा बनकर सड़कों पर लौटा Jawa 42 Bobber , 334CC के जोरदार इंजन साथ मिलेगा दमदार माइलेज

By Muazzam

Published On:

Follow Us
रफ्तार का नया राजा बनकर सड़कों पर लौटा Jawa 42 Bobber , 334CC के जोरदार इंजन साथ मिलेगा दमदार माइलेज

Retro लुक की दीवानगी रखने वालों के लिए Jawa ने अपनी दमदार बाइक Jawa 42 Bobber को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और पावरफुल अवतार में आ चुकी है। कंपनी ने इसमें न केवल पावरफुल इंजन दिया है, बल्कि डिजाइन और फीचर्स में भी जबरदस्त बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्सविस्तार से …….

पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

नई Jawa 42 Bobber को 334cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर मिलती है, जो 30.64 bhp की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं, जिससे ब्रेकिंग सिस्टम भी काफी मजबूत हो जाता है।

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स से लैस

Jawa 42 Bobber का डिजाइन इसे बाकी बाइक्स से बिल्कुल अलग बनाता है। इसमें रेट्रो स्टाइल के राउंड हेडलैंप और सर्कुलर इंडिकेटर्स मिलते हैं, जो पूरी तरह से LED लाइट्स पर आधारित हैं। बाइक में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, हालांकि ये ट्यूबलेस नहीं हैं। चौड़े फ्रंट और रियर टायर्स, हाई राइडिंग हैंडलबार और आगे की ओर पोजिशन किए गए फुटरेस्ट राइडिंग को आरामदायक और स्टाइलिश बनाते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी

Jawa ने इस बाइक को तीन खास कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है – Mystic Copper, Moonstone White और Jasper Red Dual Tone। कीमत की बात करें तो

Mystic Copper वेरिएंट की कीमत ₹2.06 लाख है। Moonstone White वेरिएंट की कीमत ₹2.07 लाख और jasper Red Dual Tone वेरिएंट की कीमत ₹2.09 लाख है। ये सभी शोरूम कीमत है।

नए एलॉय व्हील्स और बेहतर ग्रिप का अनुभव

इस बार कंपनी ने बाइक को अपडेटेड एलॉय व्हील्स के साथ पेश किया है, जिससे राइडिंग में बेहतर ग्रिप मिलती है। ये बदलाव न केवल बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं बल्कि इसकी स्टाइलिंग को भी और आकर्षक बना देते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment