अगर आप कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Honda Shine 100 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। महज ₹64000 में मिलने वाली यह बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। चलिए इस लेख में Honda Shine 100 के फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honda Shine 100 का इंजन
Honda Shine 100 में 98.98 सीसी का दमदार इंजन मिलता है, जो 7.38 पीएस पावर और 8.005 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बार-बार पेट्रोल भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती। Honda Shine 100 का माइलेज इसे बजट सेगमेंट में सबसे अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें: खतरनाक लुक और 71 km माइलेज के साथ मार्केट में तबाही मचाने आया Yamaha Ray ZR 125! कीमत बस इतनी
Honda Shine 100 के फीचर्स
- Honda Shine 100 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य बाइक्स से खास बनाते हैं:
- साइड स्टैंड अलर्ट: सेफ्टी के लिए बेहतरीन फीचर।
- एनालॉग डिजिटल मीटर: राइडिंग के दौरान सभी जरूरी जानकारी एक नजर में।
- टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ड्यूल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर: स्मूथ राइड के लिए।
- लो फ्यूल इंडिकेटर: फ्यूल खत्म होने से पहले अलर्ट देता है।
- कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS): बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल के लिए।
- सेल्फ स्टार्ट ऑप्शन: सुविधा के लिए।
- Hyundai ला रही है नई Fronx Killer SUV, लॉन्च होगा 2026 में, जानें सबकुछ
- Odysse Evoqis: 3W मोटर और म्यूजिक सिस्टम वाली इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत
Honda Shine 100 की कीमत
Honda Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹64900 रुपये है। हालांकि, ऑन-रोड कीमत आपके शहर के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। बाइक खरीदने से पहले नजदीकी Honda शोरूम से संपर्क कर लें।