भारत के प्रीमियम बाइक सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने दो नई पॉवरफुल बाइक्स – CB750 Hornet और CB1000 Hornet SP को लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इन बाइक्स का इंतजार कर रहे बाइक प्रेमियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
ये दोनों बाइक्स स्ट्रीट नेकेड सेगमेंट की हैं और पावर, परफॉर्मेंस और लुक्स के मामले में शानदार मानी जा रही हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई दोनों बाइक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
इंजन और पावर
होंडा CB750 हॉर्नेट में 755cc का इनलाइन ट्विन-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 90.5 bhp की पावर और 75Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन शानदार एक्सेलेरेशन और स्मूद राइडिंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है।
वहीं, CB1000 हॉर्नेट SP में 999cc का इनलाइन 4-सिलिंडर इंजन है, जो 155 bhp की दमदार पावर और 107Nm का पीक टॉर्क निकालने में सक्षम है। इस इंजन के साथ बाइक को हाई-स्पीड स्ट्रीट राइडिंग के लिए तैयार किया गया है।

टेक्नोलॉजी से भरपूर हैं फीचर्स
दोनों बाइक्स में आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस 5-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Honda RoadSync ऐप के जरिए ब्लूटूथ, कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन सपोर्ट करता है।
- Lava ला रहा 2 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, फीचर्स इतने दमदार कि प्रीमियम फोन भी लगेंगे फीके
- Motorola Edge 60 भारत में 10 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और 5500mAh बैटरी
CB750 हॉर्नेट में मिलते हैं:
- Showa SFF-BP फ्रंट USD फोर्क्स
- प्रो-लिंक स्विंगआर्म
- डुअल 296 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक
- 240 mm रियर डिस्क ब्रेक
CB1000 हॉर्नेट SP में हैं:
- Showa SFF-BP फ्रंट फोर्क
- Ohlins TTX36 रियर सस्पेंशन
- ब्रेम्बो रेडियल कैलिपर्स के साथ डुअल 310 mm डिस्क ब्रेक
कलर ऑप्शंस और डीलरशिप
होंडा CB750 हॉर्नेट को दो कलर ऑप्शन – मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक में लॉन्च किया गया है। वहीं, CB1000 हॉर्नेट SP सिर्फ मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक शेड में आएगी, जिसमें गोल्डन एक्सेंट इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
कीमत और डिलीवरी डिटेल्स
- Honda CB750 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत: ₹8.60 लाख
- Honda CB1000 Hornet SP की एक्स-शोरूम कीमत: ₹12.36 लाख
इन बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी इन्हें जून 2025 तक ग्राहकों को डिलीवर करना शुरू कर देगी। CB750 हॉर्नेट को BigWing और BigWing Topline डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा, जबकि CB1000 हॉर्नेट SP सिर्फ BigWing Topline डीलरशिप के जरिए ही उपलब्ध होगी।