भारत में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस बीच बजाज ने अपनी पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करके बाजार में हलचल मचा दी है। बाजाज की सीएनजी बाइक अपने टॉप-नॉटच माइलेज और हाई टेक फीचर्स के साथ आती है। यह बाइक एक बार फ्यूल भरने के बाद 330Km तक चल सकती है।
यह बाइक न केवल युवाओं बल्कि मिडिल क्लास और आम आदमी के लिए भी बेहद किफायती और शानदार विकल्प साबित हो सकती है। अगर आप इस बाइक के बारे में सभी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें, जहां हम आपको इसके हर पहलू से अवगत कराएंगे।
Bajaj CNG Bike के वेरिएंट्स और कीमत
बजाज की इस सीएनजी बाइक के तीन वेरिएंट्स हैं, जिनकी कीमत वेरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग है:
- Drum Brakes वेरिएंट: ₹93,244
- Drum LED वेरिएंट: ₹1,03,229
- Disc LED वेरिएंट: ₹1,10,055
फाइनेंस विकल्प
अगर आप एक साथ पूरी कीमत नहीं चुका सकते, तो चिंता की कोई बात नहीं। बजाज सीएनजी बाइक के लिए आसान EMI विकल्प उपलब्ध हैं। आपको इस बाइक के लिए मात्र ₹25,100 का डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद 10% की ब्याज दर पर ₹2,940 की मासिक किस्तें 3 साल तक भरनी होंगी।
- Vivo ने लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन: 50MP कैमरा, 66W फ़ास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिज़ाइन
- बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलाए ये 5-इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, 120 km रेंज और सिर्फ 55 हजार कीमत
माइलेज और रेंज
बजाज की यह सीएनजी बाइक माइलेज और रेंज के मामले में भी दमदार है। यह बाइक एक बार टंकी फुल करने पर 330 किमी की दूरी तय कर सकती है। सीएनजी टैंक में लगभग 2 किलो गैस होती है, जो 200 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है, और 2 लीटर पेट्रोल टैंक से यह बाइक लगभग 130 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
दमदार इंजन और शानदार फीचर्स
बजाज सीएनजी बाइक में 125cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ऑडोमीटर, और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।
क्यों है यह खास?
बजाज की यह सीएनजी बाइक मिडिल क्लास और युवाओं के लिए ईंधन की बचत और शानदार प्रदर्शन का बेहतर विकल्प है। इसकी किफायती कीमत और कम मेंटेनेंस लागत इसे खास बनाती है।