अगर आप एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो हीरो का नया Vida V2 आपकी पसंद बन सकता है। Hero MotoCorp ने हाल ही में अपना Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, इसकी रेंज 165 km और रेंज कीमत 1लाख से भी कम है। जो तीन वेरिएंट्स—Lite, Plus और Pro में उपलब्ध है। इन तीनों वेरिएंट्स में अलग-अलग बैटरी और फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, डिजाइन और परफॉर्मेंस की डिटेल्स।
Hero Vida V2 की कीमत
- Hero Vida V2 के तीनों वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है:
- Vida V2 Lite: ₹96,000 (एक्स-शोरूम)
- Vida V2 Plus: ₹1,15,000 (एक्स-शोरूम)
- Vida V2 Pro: ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम)
यह स्कूटर दो कलर ऑप्शंस में आता है—मैट नेक्सस ब्लू-ग्रे और ग्लॉसी स्पोर्ट्स रेड, जो इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।
Hero Vida V2 का डिजाइन
इस नए स्कूटर का डिजाइन पहले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। इसके फ्रंट टर्न इंडिकेटर्स और साइड बॉडी पैनल पर दिया गया V2 बैज इसे खास बनाते हैं। हालांकि, इसका बैटरी डिजाइन और अन्य डिजाइन Vida V1 के समान ही है।
मिलेगा रिमूवेबल बैटरी और 165 km रेंज
Hero Vida V2 में IP67-रेटेड रिमूवेबल बैटरी दी गई है। अलग-अलग वेरिएंट्स में बैटरी की क्षमता अलग है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस बदलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 165 किमी की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। इसके अलावा, यह मात्र 2.9 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है।
क्यों खरीदें Hero Vida V2?
Vida V2 न केवल बेहतरीन रेंज और स्पीड प्रदान करता है, बल्कि इसका स्टाइलिश डिजाइन और विभिन्न वेरिएंट्स में उपलब्धता इसे हर बजट के लिए उपयुक्त बनाते हैं। अगर आप किफायती और एडवांस फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो Hero Vida V2 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।