MG मोटर इंडिया ने मई 2025 से अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV से लेकर प्रीमियम Gloster SUV तक की कीमतें अब पहले से ज्यादा हो गई हैं। जहां Comet EV की कीमत में अधिकतम ₹35,700 का इजाफा हुआ है, वहीं Gloster की कीमतों में ₹1.51 लाख तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
MG Comet EV
MG Comet EV भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है, लेकिन इसकी कीमत अब बढ़कर ₹7.35 लाख से शुरू होकर ₹9.84 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई है। एंट्री-लेवल Executive वेरिएंट में सबसे अधिक ₹35,700 की बढ़ोतरी हुई है।
- Excite और Excite FC वेरिएंट्स की कीमतों में क्रमशः ₹16,000 और ₹4,000 की वृद्धि हुई है।
- Exclusive, Exclusive FC, और Blackstorm FC वेरिएंट्स की कीमत में ₹5,300 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- अच्छी बात यह है कि 100-Year Edition की कीमत जस की तस रखी गई है।
- Lava ला रहा 2 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन, फीचर्स इतने दमदार कि प्रीमियम फोन भी लगेंगे फीके
- Motorola Edge 60 भारत में 10 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और 5500mAh बैटरी
2025 अपडेट के साथ, MG Comet EV को और भी फीचर्स से लैस किया गया है, जैसे रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVMs, लेदरेट सीट्स और चार स्पीकर ऑडियो सिस्टम। इसमें 17.3 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज पर 230 किमी तक की रेंज देता है। इसके रियर एक्सल-माउंटेड मोटर से 41 बीएचपी पावर और 110 एनएम टॉर्क मिलता है।
MG Gloster SUV
- MG की प्रीमियम फुल-साइज़ SUV Gloster अब ₹41.07 लाख से ₹46.24 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच मिलेगी।
- Sharp 2.0 Turbo 2WD 7S वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा ₹1.51 लाख की बढ़ोतरी की गई है।
- बाकी वेरिएंट्स की कीमतों में भी लगभग ₹1.50 लाख तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
आने वाले मॉडल्स
MG मोटर अपने SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। जल्द ही कंपनी MG Majestic नाम से एक नई तीन-पंक्ति SUV लॉन्च करेगी, जिसे 2025 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसे Gloster से ऊपर की प्रीमियम रेंज में रखा जाएगा।
इसके अलावा, Cyberster EV और M9 इलेक्ट्रिक MPV को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों मॉडल MG Select डीलरशिप्स के ज़रिए बेचे जाएंगे।