महिंद्रा Thar और XUV700 फेसलिफ्ट: नए अंदाज़ में लौटेंगी ये दमदार SUV, जानें क्या हो सकते हैं नए फीचर्स

By Muazzam

Published On:

Follow Us
Mahindra Thar Facelift, Mahindra XUV700 Facelift, Mahindra SUV Update 2026, Thar Facelift Features, XUV700 Facelift Features, Mahindra Upcoming SUV, Mahindra Thar Facelift Launch Date, Mahindra XUV700 Facelift Launch Date, हिंद्रा थार फेसलिफ्ट, महिंद्रा एक्सयूवी700 फेसलिफ्ट,

कोविड के बाद महिंद्रा ने अपनी SUV लाइनअप में काफी दमदार बदलाव किए हैं। Thar, XUV700, Scorpio-N, XUV300 और हालिया Thar Roxx जैसे मॉडल्स ने न सिर्फ कंपनी की पहचान को मजबूत किया बल्कि पिछले 3-4 सालों में इसकी बिक्री को भी नई उड़ान दी है। अब खबरें आ रही हैं कि Mahindra अपनी दो सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs – Thar और XUV700 – को नए लुक और फीचर्स के साथ फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है।

माना जा रहा है कि इन दोनों गाड़ियों के फेसलिफ्ट वर्ज़न 2026 तक बाजार में आ सकते हैं। Thar जहां 2020 में लॉन्च हुई थी, वहीं XUV700 ने 2021 में दस्तक दी थी। अब वक्त आ गया है कि इन दोनों को एक फ्रेश और मॉडर्न टच दिया जाए। आइए जानते हैं क्या कुछ खास हो सकता है इन दोनों फेसलिफ्ट मॉडल्स में।

Mahindra Thar Facelift: बदल जाएगा अंदाज़

अगर आप Mahindra Thar के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Thar को नया लुक देने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाला 3-डोर Thar फेसलिफ्ट (कोडनेम W515) हाल ही में लॉन्च हुई Thar Roxx से काफी मिलता-जुलता होगा। डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें नया फ्रंट ग्रिल शामिल है जो डबल-स्टैक्ड स्लॉट्स के साथ आएगा।

हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स अब पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होंगी, क्योंकि इनमें C-शेप्ड LED एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे। फ्रंट और रियर बंपर को भी नए लुक में ढाला जाएगा और स्टाइलिश एलॉय व्हील्स SUV को और दमदार बनाएंगे।

इंटीरियर की बात करें तो, यहां भी काफी कुछ नया होगा। Thar फेसलिफ्ट में 5-डोर वर्जन वाला नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसमें कंट्रोल बटन का लेआउट पहले से ज्यादा यूज़र-फ्रेंडली होगा। साथ ही, एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्डटॉप वेरिएंट में सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स का भी तड़का लगाया जाएगा।

Mahindra XUV700 Facelift: होगा बोल्डर लुक

अब बात करते हैं XUV700 की, जो पहले ही अपने लुक्स और फीचर्स के लिए लोगों की फेवरेट बनी हुई है। इसका फेसलिफ्ट वर्जन (कोडनेम W616) आने वाले वक्त में और ज्यादा आकर्षक अवतार में दस्तक देगा। डिजाइन अपडेट्स की बात करें तो यह महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUVs – XUV.e9 और XUV.e8 से इंस्पायर होगा।

मतलब, आपको मिलने वाला है कनेक्टेड LED हेडलाइट्स का मॉडर्न टच, रीडिज़ाइन किया गया फ्रंट ग्रिल, चौकोर व्हील आर्च के साथ सॉलिड प्लास्टिक क्लैडिंग और कुछ नए विज़ुअल एलिमेंट्स जो इसे सड़कों पर और भी दमदार बनाएंगे।

Thar और XUV700 दोनों में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

Mahindra दोनों ही SUVs को प्रीमियम फीचर्स से लैस करने जा रही है। Thar में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर और Roxx से लिया गया नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। वहीं, XUV700 फेसलिफ्ट अपने बोल्ड लुक्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में हलचल मचाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment