ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा डिमांड वाले Smartphones! नंबर 1 पर यह मॉडल, जानिए डिटेल्स

By Muazzam

Published On:

Follow Us
World's best selling Smartphones, Top Selling Smartphones, Most Popular Phones, Tech News in Hindi,

टॉप सेलिंग स्मार्टफोन्स: दुनिया भर में स्मार्टफोन की बिक्री लगातार बढ़ रही है, खासकर भारतीय बाजार में। उपभोक्ता अब कम कीमत में ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए उन स्मार्टफोन्स की सूची लेकर आए हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा बिके हैं। आइए जानते हैं कि किसने टॉप पोजिशन हासिल की है।

iPhone 15 बना सबसे आगे

काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की तीसरी तिमाही में Apple iPhone 15 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। इसके बाद iPhone 15 Pro और *iPhone 15 Pro Max का नाम आता है। हैरानी की बात यह है कि 2022 में लॉन्च हुआ iPhone 14 भी अभी तक लोकप्रियता बनाए हुए है और इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है।

Samsung ने मारी बाजी

इस लिस्ट में सैमसंग ने भी अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। Samsung Galaxy सीरीज के पांच मॉडल दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन्स में शामिल हैं। इनमें Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A05, Galaxy A35 और Galaxy S24 प्रमुख हैं। खासतौर से Galaxy S24 इस साल Galaxy S सीरीज का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन साबित हुआ।

Xiaomi Redmi 13C की एंट्री

Apple और Samsung के बाद Xiaomi Redmi 13C ने भी टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। यह बजट स्मार्टफोन दिसंबर 2023 में ₹10,000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ था और ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया गया।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन्स

  • Apple iPhone 15
  • Apple iPhone 15 Pro Max
  • Apple iPhone 15 Pro
  • Samsung Galaxy A15 4G
  • Samsung Galaxy A15 5G
  • Samsung Galaxy A05
  • Redmi 13C 4G
  • Samsung Galaxy A35
  • Apple iPhone 14
  • Samsung Galaxy S24

क्या कहती है लिस्ट?

इस सूची से साफ है कि प्रीमियम स्मार्टफोन्स के क्षेत्र में Apple का वर्चस्व कायम है, जबकि बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में Samsung और Xiaomi ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। Redmi 13C जैसे किफायती विकल्प ने भी खास पहचान बनाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam

Muazzam हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment