आपने कई बेहतरीन कारों के बारे में सुना होगा, जो शानदार फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस होती हैं, लेकिन GINA कार कुछ खास है। यह कार न केवल स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है, बल्कि इसमें ऐसे अनोखे फीचर्स भी हैं जो इसे दुनिया की सबसे एडवांस कारों में शामिल करते हैं। चाहे इसकी फ्लेक्सिबल शेप हो या वॉयस कमांड से खुलने वाला बोनट, इस कार में सब कुछ बेहद खास है। इसका आकार आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, स्क्रैच आने पर यह खुद ही ठीक हो जाता है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में और भी दिलचस्प डिटेल्स।
आपके मूड के हिसाब से बदल सकती है कार की शेप
BMW GINA एक अनोखी और फ्लेक्सिबल कार है, जो अपनी शेप को वॉयस कमांड से बदलने की क्षमता रखती है। इसकी बॉडी पर कोई स्क्रैच आने पर यह खुद ही ठीक हो जाता है। इसके बोनट में सबसे पहले इंजन दिखाई देता है और इसकी कवरिंग में Polyurethane का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी लचीला बनाता है।
BMW GINA के खास फीचर्स और मैटेरियल
BMW GINA कार को अत्याधुनिक Polyurethane कवर के साथ डिजाइन किया गया है, जो एक खास प्रकार का प्लास्टिक वर्जन है, जिसे फ्लेक्सिबल बनाने के लिए उपयोग किया गया है। इसके अंदर BMW iX Flow, i Vison Dee और BMW Vision Next 100 जैसे अवार्ड-विनिंग कॉन्सैप्ट कार फीचर्स शामिल हैं। इस कार की बनावट और डिजाइन कैलिफोर्निया स्थित BMW के थिंक टैंक स्टूडियो द्वारा तैयार की गई है।
एक्सटीरियर और इंटीरियर की अनोखी डिजाइन
BMW GINA का डिज़ाइन बेहद ही खास है, क्योंकि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में फ्लेक्सिबल फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कार की बॉडी में मूवेबल मेटल वायर्स लगाए गए हैं, जिनकी मदद से आप कार की शेप को आसानी से बदल सकते हैं। इस कार के अंदर और बाहर दोनों में बेहतरीन तकनीकी और डिजाइन तत्वों को जोड़ा गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।