अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल बाइक के शौक़ीन हैं, तो Yamaha XSR 155 के बारे में आपने जरूर सुना होगा। रेट्रो क्लासिक लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अब ख़बरें हैं कि यह बाइक जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। तो चलिए, जानते हैं इस बाइक के इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत के बारे में।
भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत
कंपनी की जानकारी के अनुसार, Yamaha XSR 155 मार्च 2025 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में भी पेश किया जा सकता है, जो 17 से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाला है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.80 लाख होने की संभावना है, जो इसे रेट्रो लुक और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाएगी।
इंजन और माइलेज
Yamaha XSR 155 में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन पावर जनरेट करता है। इसके साथ ही 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच की सुविधा दी गई है, जो राइडिंग को और भी स्मूथ बनाती है। इस बाइक का माइलेज लगभग 58 kmpl का होने वाला है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
इस बाइक में यूएसडी फ़ोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो आरामदायक और स्थिर राइडिंग का अनुभव प्रदान करता है। इस बाइक का माइलेज लगभग 58 kmpl का होने वाला है।साथ ही, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स लगे हैं, जो सड़क पर बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
Yamaha XSR 155 का भारत में आगमन बाइकरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकता है, और यह आने वाले समय में युवाओं और रेट्रो लुक प्रेमियों के बीच एक हिट हो सकती है।