Xiaomi का बहुप्रतीक्षित Redmi 14C 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन अपनी कीमत के मुकाबले शानदार फीचर्स ऑफर करता है। Redmi 14C 5G Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस है और डुअल 5G सिम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5160mAh की दमदार बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं फोन को कहां से खरीद सकते हैं और इसकी खरीद पर क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं।
भारत में Redmi 14C 5G की कीमत और वेरिएंट्स
- Redmi 14C 5G के तीन वेरिएंट्स उपलब्ध हैं:
- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज: ₹9,999
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹10,999
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: ₹11,999
यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे Stardust Purple, Stargaze Black और Starlight Blue कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं।
डिस्काउंट ऑफर और कैशबैक
Amazon पर इस फोन के बेस वेरिएंट को ₹9,999 में खरीदा जा सकता है। साथ ही, Amazon Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक का फायदा मिलेगा, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।
Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.88 इंच HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, Adreno 613 GPU।
- कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और सेकंडरी सेंसर। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा।
- बैटरी: 5160mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।