IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

By Muazzam Ali

Published On:

Follow Us
IPL Sixer King, Players who hit most sixes in IPL, IPL Top Sixer Hitters, Chris Gayle Universe Boss, Rohit Sharma Hitman, Virat Kohli Sixer Record, MS Dhoni Helicopter Shot, AB de Villiers Mr. 360°, IPL Sixes Record, Cricket News in Hindi, IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
---Advertisement---

Sixer King of IPL: क्रिकेट के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट, IPL में छक्के मारने का जुनून दर्शकों के लिए हमेशा से रोमांचक रहा है। छक्के सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मैच का रुख बदलने का एबिलिटी भी रखते हैं। यहां हम बात करेंगे उन 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

1. क्रिस गेल – 357 छक्के

‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल आईपीएल के अब तक के सबसे बड़े सिक्सर किंग हैं। उनके 357 छक्के इस बात का सबूत हैं कि वे मैदान पर कदम रखते ही गेंदबाजों के लिए खतरा बन जाते हैं। गेल का आक्रामक खेल और विस्फोटक अंदाज उन्हें इस लिस्ट में सबसे ऊपर रखता है।

2. रोहित शर्मा – 280 छक्के

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने क्लासिक शॉट्स और सटीक टाइमिंग से आईपीएल में 280 छक्के जड़े हैं। उनकी बैटिंग स्टाइल में एक अलग ही आकर्षण है, जो उन्हें एक सिक्सर हिटर के रूप में पहचान दिलाता है।

3. विराट कोहली – 272 छक्के

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 272 छक्के लगाए हैं। उनकी consistency और हर सीजन में दमदार प्रदर्शन उन्हें इस सूची का अहम हिस्सा बनाता है।

4. एमएस धोनी – 252 छक्के

‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी ने अपने हेलिकॉप्टर शॉट और फिनिशिंग मास्टरी के दम पर 252 छक्के जड़े हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के छक्के न केवल मैच का रुख बदलते हैं, बल्कि दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

5. एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

मिस्टर 360°’ के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने अपनी हर दिशा में शॉट लगाने की अद्वितीय क्षमता के दम पर 251 छक्के लगाए हैं। उनके इनोवेटिव शॉट्स और विस्फोटक अंदाज ने उन्हें आईपीएल के सबसे मनोरंजक बल्लेबाजों में से एक बना दिया है।

आईपीएल के छक्के: सिर्फ रोमांच नहीं, रणनीति का हिस्सा

छक्के केवल दर्शकों का मनोरंजन नहीं करते, बल्कि मैच का रुख बदलने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये दिग्गज बल्लेबाज अपनी टीमों के लिए न केवल मैच विनर साबित हुए हैं, बल्कि आईपीएल के इतिहास में अपनी अनमोल छाप भी छोड़ी है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Muazzam Ali

Muazzam Ali हिंदी खबरी में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म में 1 साल का अनुभव है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले Muazzam Ali को ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के अलावा इनकी रुचि अन्य खबरों में भी हैं।

Leave a Comment